फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद में दो छात्रों की मौत: एलिवेटेड रोड पर डिवाइडर से टकराई स्पोर्ट्स बाइक, 30 फीट नीचे गिरा छात्र

Sun, 18 Sep 2022 11:49 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद में एलिवेटेड रोड पर डिवाइडर से बाइक टकराने पर दो मेडिकल छात्रों की दर्दनाक मौत हो गई। बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह डिवाइडर से टकरा गई जिससे एक छात्र एलिवेटेड रोड से करीब 30 फीट नीचे सड़क पर आकर गिर गया। 
विज्ञापन
एलिवेटेड रोड पर खड़ी बाइक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना इलाके में एलिवेटेड रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। रफ्तार के कहर ने दो छात्रों की जान ले ली। एलिवेटेड रोड पर डिवाइडर से बाइक टकराने पर दो मेडिकल छात्रों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों छात्र इंद्रप्रस्थ मेडिकल कॉलेज और मुरादनगर के कादराबाद स्थित आईडीएसटी कॉलेज में बीडीएस की पढ़ाई कर रहे थे। 
विज्ञापन


दोनों छात्रों की पहचान अरुणाचल प्रदेश के दुयु सोलोमॉन (19) और ग्याती ताजो (19) के रूप में हुई है। इंदिरापुरम थाना प्रभारी देवपाल सिंह पुंडीर का कहना है कि दोनों छात्र वसुंधरा बुध चौक से एलिवेटेड की तरफ रास्ते पर चढ़कर राजनगर एक्सटेंशन जा रहे थे। 

इसी बीच, बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह डिवाइडर से टकरा गई जिससे एक छात्र एलिवेटेड रोड से करीब 30 फीट नीचे सड़क पर आकर गिर गया। पुलिस ने तुरंत दोनों को निजी अस्पताल पहुंचाया वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों छात्रों के परिजन को सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें