गाजियाबाद के निवाड़ी स्थित सौंदा गंगनहर पुल पर गणपति विसर्जन के दौरान रविवार रात को दो किशोर बह गए। एक की उम्र 17 वर्ष और दूसरे की 16 वर्ष है। बताया गया कि किशोर के नाम वंश सेन और अर्पित शर्मा। फिलहाल एनडीआरएफ की टीम दोनों की तलाश कर रही है। वहीं, निजी गोताखोर भी उनकी तलाश में जुटे हुए हैं।