फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: ट्रक और टेंपो की टक्कर से अलग-अलग दो महिलाओं की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। शहर में दो अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो महिलाओं की उपचार के दौरान मौत हो गई। जीटी रोड पर सड़क हादसे में बाइक पर पति के साथ जा रही महिला को ट्रक ने टक्कर मार दी। वहीं, संजय नगर में ऑटो ने पैदल जा रही घरेलू सहायिका को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उपचार के दौरान दोनों घायल महिलाओं की मौत हो गई। पीड़ितों ने अलग-अलग थानों में मुकदमे दर्ज कराए हैं।
विज्ञापन


वेव सिटी थाना क्षेत्र की जीटी रोड पर अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई। ग्राम सादोपुर निवासी अजय कुमार के मुताबिक उनके पिता जयप्रकाश और मां लालकौर बृहस्पतिवार रात बाइक पर लाल कुआं से गांव की तरफ जा रहे थे। आनंद अस्पताल के पास तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल उनकी मां को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। एसीपी प्रियाश्री पाल ने बताया कि ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
इसके अलावा एक अन्य सड़क हादसे में रईसपुर निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि 11 नवंबर की सुबह करीब पौने आठ बजे उनकी पत्नी रजनी काम पर जा रही थीं। पोस्टल तिराहा के पास ऑटो ने उनकी पत्नी को टक्कर मार दी। राहगीरों ने उनकी पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। दोनों पीड़ितों की शिकायत पर वेव सिटी थाने और मधुबन बापूधाम थाने में केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें