साहिबाबाद। फाइनेंस कंपनी से 1.44 करोड़ रुपये का लोन लेकर हड़पने के आरोप में शालीमार गार्डन थाने में दो महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। विकास कुमार ने बताया कि वह बजाज फाइनेंस कंपनी की ओर से अधिवक्ता हैं। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी कंपनी से रेखा रानी और उनके पति व गायत्री देवी ने संपत्ति गिरवी रखकर 1.44 करोड़ रुपये का लोन लिया था। उनकी ओर से वर्ष 2021 तक लोन की किश्तें जमा की गईं। इसके बाद किश्तें जमा करना बंद कर दिया गया। इसके बाद लोन एनपीए हो गया और कंपनी की ओर से गिरवी संपत्ति को लेकर कार्रवाई शुरू की गई। आरोप है कि लोन हड़पने की नीयत से कंपनी के कर्मचारियों के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज करवा दिया। अदालत के आदेश पर शालीमार गार्डन थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि रेखा रानी और गायत्री देवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।