साहिबाबाद। साहिबाबाद पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई में दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से दो चोरी की बाइक बरामद की गई हैं।
पुलिस ने शनिवार को मुखबिर की सूचना पर सचिन भड़ाना को निगम कूड़ा घर कट के पास से पकड़ा। उसके पास से एक चोरी की बाइक मिली। सचिन ने बताया कि उसने यह बाइक श्यामपार्क एक्सटेंशन से चोरी की थी। 21 अगस्त को धनपत राय की बाइक चोरी हुई थी, जिसकी प्राथमिकी दर्ज थी। पुलिस ने शनिवार को ही विकास कुमार उर्फ बल्लू को भी राजबाग कॉलोनी से गिरफ्तार किया। उसके पास से शालीमार गार्डन क्षेत्र से चोरी की एक बाइक बरामद हुई। विकास ने बताया कि उसने यह बाइक ईएसआई अस्पताल से करीब चार महीने पहले चुराई थी।