गाजियाबाद। दिल्ली-एनसीआर में वाहन चोरी करने वाले दो बदमाशों को विजयनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी की चार बाइक बरामद की गई हैं। एसीपी कोतवाली रितेश त्रिपाठी ने बताया कि आरोपियों की पहचान गाजियाबाद के ही भीमनगर निवासी अमन और विजयनगर सेक्टर-9 निवासी हैप्पी उर्फ अभिषेक के रूप में हुई है। अमन पर पूर्व में चार और अभिषेक पर दो मामले दर्ज हैं। आरोपियों से पूछताछ में उनके कुछ साथियों के बारे में जानकारी मिली है। उनकी भी तलाश की जा रही है। आरोपियों ने बताया कि वह सुनसान स्थान व नो पार्किंग में खड़े वाहनों को चोरी करते थे और मजबूरी बताकर कम दामों में बेच देते थे।