फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: रेल यात्री ध्यान दें, मुरादाबाद-गाजियाबाद के बीच चलने वाली दो ट्रेन रहेंगी रद्द; यहां पढ़ें पूरी जानकारी

Sun, 01 Dec 2024 03:15 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

मुरादाबाद से गाजियाबाद के बीच चलने वाली इन ट्रेनों में अधिकांश लोकल यात्री सफर करते हैं। हालांकि, लोकल यात्रियों का कहना है कि अभी कोहरे की अधिकता नहीं है। यात्रियों की समस्या को देखते हुए इन ट्रेनों का संचालन अभी होना चाहिए। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद से गाजियाबाद के लिए चलने वाली ट्रेन नंबर 04336 रविवार यानी सोमवार से 28 फरवरी तक व ट्रेन नंबर 04335 चार दिसंबर से तीन मार्च तक कोहरे की वजह से रद्द करने का निर्णय लिया गया है। मुरादाबाद से गाजियाबाद के बीच चलने वाली इन ट्रेनों में अधिकांश लोकल यात्री सफर करते हैं। हालांकि, लोकल यात्रियों का कहना है कि अभी कोहरे की अधिकता नहीं है। यात्रियों की समस्या को देखते हुए इन ट्रेनों का संचालन अभी होना चाहिए। 

विज्ञापन


दैनिक यात्री दीपक शर्मा ने बताया कि पहले ही रेलवे ने 16 ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया है। ऐसे में रद्द रहने वाली लोकल ट्रेनों की संख्या बढ़कर 18 हाे गई है। गाजियाबाद से हापुड़ और अमरोहा और मुरादाबाद का सफर करना ज्यादा मुश्किल लेकर आएगा।

12 एक्सप्रेस व 16 लोकल ट्रेनें पहले से रद्द
कोहरे की वजह से रेलवे ने कांशी विश्वनाथ समेत 12 ट्रेनों को दिसंबर, जनवरी व फरवरी के लिए रद्द किया हुआ है। मेरठ गाजियाबाद व दिल्ली मेरठ और दिल्ली- गाजियाबाद-मुरादाबाद तक के बीच चलने वाली 16 ट्रेनें दो दिन पहले ही तीन माह के लिए रद्द करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह ट्रेनें देरी से चलीं
ट्रेन नंंबर 04021 आनंदविहार टर्मिनल विशेष साढ़े छह घंटे
ट्रेन नंबर 12561 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस तीन घंटे
ट्रेन नंबर-04934 शकूरबस्ती दनकौर ईएमयू एक घंटे
ट्रेन नंबर-12419 गोमती एक्सप्रेस एक घंटे 48 मिनट
ट्रेन नंबर 04439 पलवल गाजियाबाद सवा घंटे
ट्रेन नंबर 13392 श्रमजीवी एक्सप्रेस एक घंटे
ट्रेन नंबर 14003 मालदा टाउन एक्सप्रेस डेढ़ घंटे
ट्रेन नंबर 15909 अवध असम एक्सप्रेस सवा घंटे

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें