फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: दवा व्यापारी से आगरा के दो व्यापारियों ने 57.66 लाख हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। नवयुग मार्केट के थोक दवा व्यापारी रजतराज करनवाल से आगरा के दो दवा व्यापारियों ने 57.66 लाख रुपये हड़प लिए। मामले में रजतराज ने कोर्ट के आदेश पर आगरा के संत सिंह सूरी मार्केट फाउंटेन निवासी आशीष शर्मा और अमित शर्मा के खिलाफ नगर कोतवाली में केस दर्ज कराया है। आरोप है कि तकादा करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन


रजतराज करनवाल का कहना है कि नवयुग मार्केट में उनकी मैसर्स आरके मेडिसंस प्राइवेट लिमिटेड नाम से फर्म है। 2013 में संत सिंह सूरी मार्केट फाउंटेन आगरा की रिलायंस केमिस्ट एजेंसी के संचालक आशीष शर्मा और अमित शर्मा ने उनसे संपर्क कर व्यापारिक लेन देन शुरू किया। आरोप है कि माल लेने के बाद आरोपी कुछ रकम रोककर उनका भुगतान करते रहे। 2022 में आरोपियों पर 29.89 लाख का बकाया हो गया। 31 मार्च 2023 तक 24 फीसदी की दर से 36.76 लाख रुपये का ब्याज बैठा। ऐसा करके आरोपियों ने 57.66 लाख रुपये हड़प लिए। उनका कहना है कि तकादा करने पर आरोपियों ने तीन चेक दिए, जो बाउंस हो गए। एसीपी नगर निमिष पाटिल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें