फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: इंजीनियर के मकान से 10 लाख के गहने-नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। सिहानी गेट क्षेत्र के अशोकनगर में चोरों ने बृहस्पतिवार दोपहर सॉफ्टवेयर इंजीनियर अंकुर कुमार के मकान का ताला तोड़कर करीब 10 लाख के गहने व नकदी चोरी कर ली। उस समय अंकुर पत्नी को लेकर नेहरूनगर स्थित अपनी ससुराल में रक्षाबंधन मनाने गए थे। चोरों ने सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे के बीच वारदात की। वापस लौटने पर उन्हें चोरी का पता चला।
विज्ञापन


अंकुर ने बताया कि वह नोएडा की एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। पूर्व में वह विदेश में नौकरी करते थे। बृहस्पतिवार दोपहर एक बजे वह ससुराल से वापस आए तो मकान के ताले टूटे मिले। उन्होंने 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के आने पर वह घर के अंदर गए। घर में सभी कमरों के दरवाजे खुले और अलमारी के ताले टूटे मिले। अलमारी में रखे करीब 10 लाख के गहने, 50 हजार की नकदी और 500 पाउंड विदेशी करेंसी चोरी कर ली। मामले में उन्होंने सिहानी गेट थाने में केस दर्ज कराया है। एसीपी नंदग्राम रवि कुमार सिंह का कहना है कि चोरों की तलाश की जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

-

मकान का ताला तोड़ कुंडल-नकदी चुराई

गाजियाबाद। सिहानी गेट क्षेत्र के अशोकनगर को चोरों ने निशाना बना रखा है। 28 अगस्त को भी चोरों ने अक्षर कुमार शर्मा के मकान का ताला तोड़कर उनकी मां के करीब एक लाख के कुंडल, 10 हजार की नकदी व अन्य दस्तावेज चोरी कर लिए। रात को वापस आने पर उन्हें चोरी का पता चला। उनका कहना है कि 28 अगस्त की सुबह परिवार के साथ बाहर गए थे। मामले में उन्होंने सिहानी गेट थाने में केस दर्ज कराया है। संवाद
विज्ञापन



बैटरा और मोबाइल चोरी करते दो को पकड़ा
गाजियाबाद। नंदग्राम क्षेत्र निवासी राजू के मकान में दो चोर घुस गए और बैटरा व मोबाइल चोरी करके ले जाने लगे। बृहस्पतिवार तड़के खटपट की आवाज सुनकर राजू की आंख खुल गई। शोर मचाकर उन्होंने परिवार के ही सूरज व मनीष की मदद से उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम नंदग्राम निवासी सन्नी और राहुल बताया। उन्होंने उनके पास से बैटरा और मोबाइल बरामद किया और पुलिस को सूचना देकर नंदग्राम थाने में दोनों के खिलाफ केस दर्ज कराया। एसीपी नंदग्राम रवि कुमार सिंह का कहना है कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद



दो मोबाइल चोर पकड़ पुलिस को सौंपे
गाजियाबाद। नंदग्राम के डी ब्लॉक निवासी मोहित सिंह की दुकान पर सामान लेने के बहाने आकर दो युवक उनका मोबाइल चोरी करके ले जाने लगे। मोहित को उनका मोबाइल नहीं मिला तो उन्होंने अपने दोस्त सुधीर की मदद से उनका पीछा कर तलाशी ली तो उनके पास से मोबाइल बरामद हो गया। पूछताछ करने पर उन्होंने अपनी पहचान नंदग्राम निवासी हर्षित और दीपक बताई। मोहित ने दोनों के खिलाफ नंदग्राम थाने में केस दर्ज कराया है। एसीपी का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें