फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: ईयरफोन लगाकर ट्रैक से गुजर रहे युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग पर नगर की श्रीनगर कॉलोनी के समीप बृहस्पतिवार शाम ईयरफोन लगाकर रेलवे ट्रैक से गुजर रहे 22 वर्षीय निखिल राठी की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। निखिल घर का इकलौता पुत्र था।
विज्ञापन

माेहन पार्क काॅलोनी निवासी राजीव राठी का निखिल उर्फ चीकू एक काॅलेज में पढ़ाई करता था। इसके साथ ही वह सेना की तैयारी कर रहा था। निखिल हापुड़ मार्ग स्थित गांधी ग्राउंड में दौड़ लगानेे जाता था। बताया कि बृहस्पतिवार शाम निखिल दौड़ लगाने के लिए घर से गया। वह श्रीनगर कॉलोनी होते हुए गांधी ग्राउंड जाने के लिए रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। इसी दौरान डाउन ट्रैक पर ट्रेन आ गई। ट्रेन की चपेट में आने से निखिल राठी की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना के समय निखिल ने ईयरफोन लगा रखा था। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि मौके से मोबाइल और ईयरफोन मिला।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें