फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: निवेश कर कमाई करवाने का झांसा देकर दो से 25 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। निवेश कर मोटी कमाई का झांसा देकर दो लोगों से साइबर ठगों ने करीब 25 लाख रुपये ठग लिए। रुपये वापस नहीं मिलने पर ठगी का एहसास हुआ तो दोनों ने साइबर अपराध थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। ठगों ने वैशाली की रहने वाली यशिका गुप्ता से करीब 20 लाख और राजनगर एक्सटेंशन के रहने वाले महावीर सिंह से पांच लाख रुपये ठग लिए।
विज्ञापन

यशिका गुप्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट देखी थी, जिस पर क्लिक करने के बाद वह एक ग्रुप में जुड़ गईं। उस ग्रुप में शेयर ट्रेडिंग और निवेश करने पर अच्छे मुनाफे की बातें बताई जा रही थीं। कुछ दिन ग्रुप को देखने के बाद उन्होंने रुपये निवेश करना शुरू किया। इसके लिए उनका एक अकाउंट भी बनाया गया। धीरे-धीरे उन्होंने करीब 20 लाख रुपये लगा दिए। फिर रुपये निकालने का प्रयास किया तो शातिरों ने और रुपये की मांग की। ऐसे ही मुनाफे का झांसा देकर राजनगर एक्सटेंशन के महावीर सिंह से पांच लाख रुपये ठग लिए। एडीसीपी अपराध सच्चिदानंद ने बताया कि दोनों मामलों में ठगी गई रकम को फ्रीज कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें