फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: शेयर ट्रेडिंग में कमाई का झांसा देकर दो से 1.05 करोड़ ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। इंदिरापुरम में ठगों ने 65 साल के बुजुर्ग को शेयर ट्रेडिंग में मोटी कमाई का झांसा देकर 85 लाख रुपये निवेश कराए। बड़ी ठगी के लिए उनका विश्वास जीतने के लिए ठगों ने बीच में 16 लाख रुपये लौटा दिए थे। बाकी रकम नहीं मिलने पर उन्हें ठगी का एहसास हुआ। मामले में सुरेंद्र कुमार कालरा ने साइबर अपराध थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। इसी तरह सिद्धार्थ विहार निवासी अरुण से ठगों ने 20.97 लाख की ठगी की। दोनों ठगी के मामलों में करीब एक करोड़ पांच लाख की रकम को फ्रीज कराने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

सुरेंद्र कुमार कालरा ने बताया कि उन्हें सोशल मीडिया पर निवेश कर कमाई के बारे में जानकारी मिली। उसमें दिए गए लिंक पर क्लिक किया तो वह एक ग्रुप में जुड़ गए, जहां उन्हें शेयर ट्रेडिंग के बारे में टिप्स दिए गए। इसी बीच उनसे एक एप इंस्टॉल कराया गया और 300 फीसदी तक मुनाफे की बात कही। विश्वास करके उन्होंने रुपये निवेश करने शुरू किए। शुरूआत में उन्हें रुपये वापस भी मिले। उन्होंने पांच बार में करीब 16 लाख रुपये निकाले भी। रुपये निकालने पर उन्हें विश्वास हो गया तो उन्होंने कुल 85 लाख रुपये निवेश कर दिए। एप में करीब तीन करोड़ रुपये दिखाए जा रहे थे। 16 लाख निकालने के बाद उन्होंने बाकी रकम निकालने का प्रयास किया तो उनसे और रकम की मांग की गई। ऐसे में उन्हें ठगी का एहसास हुआ।


क्रिप्टो करंसी में निवेश कराकर 20.97 लाख ठगे
सिद्धार्थ विहार के रहने वाले अरुण सिंह से ठगों ने क्रिप्टो करंसी में निवेश करने पर कमाई का झांसा देकर 20.97 लाख रुपये ठग लिए। शातिरों ने उन्हें पहले डिजिटल मार्केटिंग से संबंधित नौकरी के लिए कॉल किया और होटल रिव्यू का काम दिया। बाद में उनसे क्रिप्टो करंसी में निवेश कर 10 गुना से अधिक मुनाफे की बात कही। विश्वास में लेकर उनसे कई बार में 20.97 लाख रुपये निवेश करा लिए। जब रकम वापस नहीं मिली तो ठगी का एहसास हुआ। मामले में उन्होंने साइबर अपराध थाने में मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

एडीसीपी अपराध सच्चिदानंद ने बताया कि दोनों मामलों ठगी गई रकम को फ्रीज कराने का प्रयास किया जा रहा है। जिन खातों में रकम गई है उनकी जानकारी निकलवाई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें