मसूरी। क्षेत्र की रहने वाली 21 साल की युवती से युवक ने शादी का झांसा देकर कमरे पर ले जाकर दुष्कर्म किया। युवती ने अब शादी करने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। आरोप भूड़गढ़ी के रहने वाले जुल्फिकार नाम के युवक पर है। परेशान होकर युवती ने मसूरी थाने में तहरीर दी। युवती ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह मूलरूप से बदायूं की रहने वाली है। यहां वह किराये के कमरे में रहकर एक फैक्टरी में नौकरी करती हैं। करीब छह महीने पहले उसकी दोस्ती जुल्फिकार (27) नाम के युवक से हुई। उसने उसके साथ शादी करने की बात कही। बातचीत होने लगी तो वह कई बार उसे एक कमरे पर ले गया, जहां उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में पता चला कि वह पहले से शादीशुदा है और तीन बच्चों का पिता है। उसने शादी करने करने का दबाव बनाया तो मना करने लगा। एसीपी मसूरी नरेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।