फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद में दो शातिर चोर गिरफ्तार: चोरी का ऐसा था हुनर, 30 सेकेंड में खोल देता था लॉक, चार बाइक बरामद

Fri, 11 Sep 2026 09:10 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद में पुलिस ने अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह के दो बदमाशों को गिरफ्तार कर चोरी की चार बाइकें बरामद की हैं। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी रेकी कर वारदात करते थे। इनमें एक बदमाश महज 30 सेकेंड में बाइक का लॉक खोल देता था।
विज्ञापन
दो आरोपियों के साथ चोरी की बाइक बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद में पुलिस ने चेकिंग के दौरान अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह के दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की चार बाइकें बरामद की हैं। आरोपी बेहद शातिर हैं और गाजियाबाद व मेरठ समेत अन्य जिलों में वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।

विज्ञापन

एसीपी मोदीनगर सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि शुक्रवार को क्षेत्र में वाहन चोर गिरोह के सक्रिय होने की सूचना मिली थी। जानकारी के बाद मोदीनगर पुलिस ने चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। चेकिंग के दौरान पुलिस को दो संदिग्ध युवक मिले। पुलिस ने उन्हें पकड़कर पूछताछ की तो दोनों वाहन चोर गिरोह के सदस्य निकले। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की चार बाइकें बरामद कीं।

पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के नाम आर्यन कश्यप निवासी लंकापुरी बिसोखर और शादाब निवासी किदवईनगर कॉलोनी, मोदीनगर बताए हैं। पुलिस की पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि वे रेकी कर बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। दोनों बेहद शातिर हैं। उन्होंने बरामद की गई बाइकें गाजियाबाद और मेरठ से चोरी की थीं।
विज्ञापन

शादाब बाइकों के लॉक खोलने में माहिर है। वह मात्र 30 सेकेंड में बाइक का लॉक खोल देता था। पकड़े गए बदमाशों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने चोरी की बाइकें गोविंदपुरी में सारा मार्ग स्थित झाड़ियों में छिपा रखी थीं और उन्हें बेचने की फिराक में थे। पुलिस आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें