फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद वारदात: आठ साल की बच्ची से पड़ोस के दो किशोरों ने किया दुष्कर्म का प्रयास, पुलिस जांच में जुटी

Mon, 08 Jan 2024 12:36 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद के कौशांबी इलाके में एक आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। मां की शिकायत पर बच्ची का मेडिकल कराया जा रहा है। पुलिस ने कहा कि रिपोर्ट के आधार पर विवेचना में धारा बढ़ाकर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कौशांबी थाना क्षेत्र की एक कालोनी में आठ साल की बच्ची से दो किशोरों ने दुष्कर्म का प्रयास किया। रविवार सुबह पुलिस ने मां की शिकायत पर छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर लिया। बच्ची को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा है।

विज्ञापन


कालोनी में रहने वाले पति-पत्नी दो बच्चों के साथ रहते हैं। शुक्रवार को दंपती काम पर गए थे। उनका आरोप है कि पड़ोस के रहने वाले दो किशोरों ने आठ साल की बेटी को घर में अकेला पाकर सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया।

रात में जब दंपती काम करके घर लौटे तो बेटी मां से लिपटकर रोने लगी। मां के कई बार पूछने पर उसने कुछ नहीं बताया। सुबह उठकर बच्ची के पेट में दर्द होने लगा। तब मां ने दोबारा पूछा तो उसने दो किशोरों की हरकत के बारे में बताया।
विज्ञापन


इतना सुनकर मां के पैरों तले जमीन निकल गई। दंपती ने थाने पहुंचकर पुलिस को किशोरों के खिलाफ लिखित शिकायत दी। कौशांबी पुलिस का कहना है कि दोनों किशोर और किशोरी आसपास रहने वाले हैं। किशोर आए दिन बच्ची के घर आते-जाते हैं।

पुलिस ने दोनों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। सहायक पुलिस आयुक्त स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि बच्ची की मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। रिपोर्ट के आधार पर विवेचना में धारा बढ़ाकर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें