फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: दो मंजिला मकान गिरा, बच्चे समेत तीन लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। बॉर्डर थाना क्षेत्र के कृष्णा विहार कॉलोनी में दो मंजिला जर्जर मकान शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे गिर गया। घटना में डेढ़ साल के दिव्यांश, दिव्यांश की मां रेनू और पिता हेमंत उर्फ मनोज कुमार घायल हो गए। आसपास के लोगों ने मलबा हटाकर रेनू और दिव्यांश को बाहर निकाला जबकि, मनोज छत से नीचे गिरने से घायल हुए थे। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


मूलरूप से आगरा निवासी हेमंत परिवार के साथ लोनी के कृष्णा विहार कॉलोनी में रहते हैं। परिवार के लोगों ने बताया कि हेमंत के साथ उनकी पत्नी रेनू, बेटा दिव्यांश, भाई विनय, भाई कोमल, भतीजा वंश हैं। सभी लोग एक ही घर में रहते हैं। ऊपर की मंजिल में विनय का परिवार और नीचे वाली मंजिल में वह खुद रहते हैं। कोमल ने बताया कि सुबह करीब 9 बजे उनके पति काम पर चले गए थे तभी अचानक उनका मकान गिर गया। मकान के मलबे में दिव्यांश, रेनू दब गए जबकि, हेमंत उर्फ मनोज किसी काम से छत पर आए थे। हेमंत मकान गिरने के दौरान छत से नीचे गिर गए।
मकान गिरने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। लोगों ने मलबे से पहले रेनू को निकाला। रेनू बोलने लगी कि उनका बेटा मलबे में दबा हुआ है। वहीं, मकान के पीछे वाले हिस्से में ऊपर की तरफ कोमल और उसका बेटा फंस गए थे। आसपास के लोग सीढ़ी लेकर आए किसी तरह कोमल अपने बेटे को लेकर पड़ोसी की छत पर पहुंचकर जान बचाई। करीब 20 मिनट बाद मलबे में दबे दिव्यांश को भी लोगों ने बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

पुलिस के आने से पहले ही लोगों ने अपने वाहनों से घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया था। एसीपी अंकुर विहार भास्कर वर्मा ने बताया कि मकान के बगल में खाली प्लॉट है। मकान पुराना और जर्जर हो चुका था। मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। दिव्यांश को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। सभी की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें