गाजियाबाद। मधुबन-बापूधाम थाना क्षेत्र में वर्चस्व को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। इस मामले में पुलिस ने एक पक्ष के 12 व दूसरे पक्ष के चार लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस दोनों पक्षों की भूमिका की जांच कर रही है।
मधुबन-बापूधाम क्षेत्र निवासी सुनीता ने कन्नु उर्फ कृष्णा गुप्ता, पुनीत गुप्ता, यशपाल व रेशमा पत्नी पुनीत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। उनका कहना है कि आरोपियों ने घर में घुसकर उनके व उनके देवर सनी, प्रिंस के साथ मारपीट की और गाली-गलौज करते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से मधु ने हरेंद्र सागर, सुनीता, सनी, कपिल, अरुण, अंसुल, सिद्धार्थ, साधना, गुड्डी, बिजेंद्र, डिंपल, व सुनीता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। एसीपी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि दोनों पक्षों की भूमिका की जांच चल रही है। इसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित होगी। किसी को भी माहौल बिगाड़ने की अनुमति नहीं दी जा सकती।