फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद में आमने-सामने भाजपा के गुट: सिरौली में विधायक के समर्थन में जुटे 24 गांव, रिस्तल में खिलाफ पंचायत

Sun, 13 Sep 2026 02:46 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

सिरौली गांव में आयोजित हिंदू महापंचायत में करीब 24 गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।  पंचायत में लोगों ने विधायक नंदकिशोर गुर्जर के समर्थन में एकजुट रहने और उनके साथ लड़ाई लड़ने का फैसला लिया। रिस्तल गांव में भाजपा नेता अनिल कसाना की ओर से विधायक नंदकिशोर गुर्जर के खिलाफ महापंचायत आयोजित की गई।
विज्ञापन
लोनी में हुईं दो महापंचायतें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेस्तरां गाली कांड के बाद लोनी में भाजपा से जुड़े नेताओं और समर्थकों के बीच खींचतान खुलकर सामने आ गई है। रविवार को क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में विधायक नंदकिशोर गुर्जर के समर्थन और विरोध में दो अलग-अलग महापंचायतें हुईं। दोनों पंचायतों में वक्ताओं ने अपने-अपने पक्ष को मजबूत करने के साथ दूसरे गुट पर जमकर निशाना साधा।

विज्ञापन

सिरौली में विधायक के समर्थन में जुटे 24 गांव
सिरौली गांव में आयोजित हिंदू महापंचायत में करीब 24 गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। पंचायत की अध्यक्षता ओमकार त्यागी ने की। हिंदू रक्षा दल समेत विभिन्न हिंदू संगठनों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और संत-महंत मंच पर मौजूद रहे। पंचायत में लोगों ने विधायक नंदकिशोर गुर्जर के समर्थन में एकजुट रहने और उनके साथ लड़ाई लड़ने का फैसला लिया। वक्ताओं ने लोनी निवासी हाजी सलमान का भी जिक्र करते हुए उनके खिलाफ लगाए जा रहे आरोपों और कथित आपराधिक इतिहास को लेकर सवाल उठाए।

रिस्तल में विधायक के खिलाफ पंचायत
उधर, रिस्तल गांव में भाजपा नेता अनिल कसाना की ओर से विधायक नंदकिशोर गुर्जर के खिलाफ महापंचायत आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता राम प्रधान ने की। पंचायत में कोतवालपुर, भूपखेड़ी, जावली, रिस्तल, महमूदपुर, शकलपुर और सीती समेत करीब 12 गांवों के लोग पहुंचे। वक्ताओं ने नेताओं के साथ कथित अभद्रता की निंदा करते हुए कहा कि इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पंचायत में भविष्य में चुनाव के दौरान विधायक का विरोध करने की बात भी कही गई।
विज्ञापन

पहले भी हो चुकी हैं पंचायतें
रेस्टोरेंट गाली कांड के बाद यह पहली बार नहीं है जब लोनी में विधायक के समर्थन और विरोध में पंचायत हुई हो। इससे पहले भी अलग-अलग स्थानों पर दोनों पक्षों की ओर से पंचायतें आयोजित की जा चुकी हैं। लगातार हो रही इन पंचायतों से लोनी में भाजपा के भीतर चल रही गुटबाजी और बढ़ती नजर आ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें