फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: छात्रा से मोबाइल लूटने वाले दो लुटेरे गिरफ्तार, मोबाइल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। निवाड़ी पुलिस ने थाना क्षेत्र में चार दिन पूर्व हुई छात्रा से मोबाइल लूट का बुधवार को खुलासा कर दो लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने लुटेरों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल और बाइक बरामद की है। लुटेरे शौक पूरा करने के लिए घटना को अंजाम देते थे। पुलिस उनका अपराधिक इतिहास खंगाल रही है।
विज्ञापन

एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि बीते शनिवार को ट्यूशन से घर लौट रही जौहरा गांव निवासी कक्षा 12वीं की छात्रा आकांक्षा से बाइक सवार लुटेरों ने मोबाइल लूट लिया था। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस टीम सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और सर्विलांस की सहारे लुटेरों तक पहुंच गई। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों लुटेरों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने पकड़े गए लुटेरों का नाम अंकुर निवासी जगतपुरी कॉलोनी व सौरभ निवासी हनुमानपुरी कॉलोनी मोदीनगर बताया। पुलिस को पूछताछ में लुटेरों ने बताया वह मौज मस्ती करने के लिए लूट करते थे। बता दें कि अपराधिक घटना रोकने में नाकाम और घटना छिपाने का मामला सामने आने पर थानाध्यक्ष रविता चौधरी को सोमवार रात लाइन हाजिर कर दिया गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें