फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: गंगनहर पटरी मार्ग पर दो अजगर मिलने से हड़कंप, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

विज्ञापन
मोदीनगर की निवाड़ी गंग नहर पर निकला अजगर। स्रोत: वीडियोग्रौब - फोटो : कथा सुनाते प्रवाचक मनोज शुक्ल।
विज्ञापन
मोदीनगर। निवाड़ी थाना क्षेत्र के गांव पैंगा के सामने गंगनहर पटरी किनारे झाड़ियों में बृहस्पतिवार दोपहर लगभग दस-दस फीट लंबे दो अजगर मिले। इससे हड़कंप मच गया। मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। वन विभाग की टीम ने लगभग आधा घंटे की मशक्कत के बाद दोनों अजगरों को रेस्क्यू किया।
विज्ञापन

गांव पैंगा के ग्रामीणों ने बताया कि गंगनहर किनारे झाड़ियों में तेज हलचल दिखी। ग्रामीण वहां पहुंचे तो विशालकाय अजगर देखकर सहम गए। उनको देखने के लिए राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। इससे मार्ग पर जाम लग गया। पुलिस ने सड़क पर खड़े वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू कराया और वन विभाग को मामले की जानकारी दी। वन उपनिरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि अजगरों को सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन

मोदीनगर की निवाड़ी गंग नहर पर निकला अजगर। स्रोत: वीडियोग्रौब- फोटो : कथा सुनाते प्रवाचक मनोज शुक्ल।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें