फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: खराब खड़ी पिकअप में पीछे से घुसी कार, कैब चालक और सवारी घायल, अस्पताल में भर्ती

Tue, 20 Oct 2026 07:32 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
विज्ञापन
खराब खड़ी पिकअप में पीछे से घुसी कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वेव सिटी क्षेत्रांतर्गत एनएच नौ पर हाइटेक कॉलेज के सामने पहले से खराब खड़ी बोलेरो पिकअप में हापुड़ से गाजियाबाद जा रही केब स्विफ्ट डिजायर पीछे से जा घुसी, जिसमें कैब चालक सोनू (26) निवासी अमरोहा व हापुड़ निवासी सवारी घायल हो गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को राहगीरों की मदद से जिला एमोएमजी अस्पताल में भर्ती कराया। 

विज्ञापन


एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि मंगलवार दोपहर साढ़े 3 बजे पुलिस को एनएच नौ हाईटेक कालेज के सामने दो वाहनों के भिड़न्त में दो युवकों के घायल होने की सूचना मिली थी, पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। 

घायलों में केब चालक सोनू निवासी अमरोहा व एक सवारी अभी जानकारी की जा रही है। हादसे के बाद कुछ देर के लिए एनएच नौ पर वाहनों का संचालन रूक गया मगर पुलिस ने दोनों वाहनों को सड़क से हटाकर एक साइड करके वाहनों का संचालन सुचारु कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें