लोनी। थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान शनिवार को युवक पर फायरिंग करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। सोम बाजार निवासी प्रीत गुर्जर और संगम विहार निवासी सिम्मी ने अपने दोस्त शिवम पंडित के साथ मिलकर छह अप्रैल को संगम विहार कॉलोनी निवासी आकाश पर फायर किया था। एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि गोली आकाश के दाएं पैर में लगी। विवाद एक-दूसरे को घूरने पर हुआ था। एसीपी ने बताया कि बाकी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।