फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पुलिस के सामने भिड़े दो पक्ष, वीडियो हुआ वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर।
विज्ञापन

गोविंदपुरी स्थित हरमुखपुरी कॉलोनी में झगड़े की सूचना पर पहुंचे पुलिसबल के सामने ही दोनों पक्ष भिड़ गए। पुलिस आरोपियों के सामने बेबस नजर आई। पुलिस के सामने ही एक पक्ष ने दूसरे को डंडे से पीटा। पुलिस की मौजूदगी में हो रही मारपीट का वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसे लेकर लोग तीखी प्रतिक्रिया कर रहे हैं। लोग घटना को पुलिस घटता इकबाल कह रहे हैं।
सोशल मीडिया पर 57 सेकंड का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो मोदीनगर की गोविंदपुरी कॉलोनी स्थित हरमुखपुरी कॉलोनी का है। वायरल वीडियो में पुलिस की डायल 112 की गाड़ी खड़ी हुई है। पुलिसकर्मी दो युवकों को पकड़कर ला रहे हैं। इसी बीच पीछे से आए अन्य युवकों ने पुलिस के सामने ही मारपीट शुरु कर दी।
विज्ञापन

तभी एक युवती आती है और पुलिस हिरासत में व्यक्ति की पिटाई शुरू कर देती है। पुलिसकर्मी बचाने का प्रयास करते है लेकिन आरोपी युवक को कई थप्पड जड़ देती है। डंडे से भी युवक पर कई वार किए जाते हैं।
विज्ञापन

कॉलोनीवासियों के अनुसार घटना तीन दिन पुरानी है। कॉलोनीवासियों का आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों को चौकी ले जाकर बगैर कार्रवाई के ही छोड़ दिया। पुलिसबल की मौजूदगी में मारपीट का वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो विभाग में हलचल हुई। एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना का कहना है कि वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें