फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पुरानी रंजिश में दो पक्षों में संघर्ष, नौ पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। भोजपुर के गांव त्यौड़ी- 7 बिस्वा में पुरानी रंजिश में मंगलवार रात दो पक्षों में संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों में खूब लाठी-डंडें चले और जमकर पत्थरबाजी हुई। घटना के दौरान गांव में अफरा-तफरी मच गई। संघर्ष में पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ घटना की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार गांव त्यौड़ी- 7 बिस्वा निवासी गुलफाम और फरियाद के बीच काफी समय से रंजिश चल रही है। दोनों पक्षों में आए दिन झगड़ा होता रहता है। पुरानी रंजिश को लेकर मंगलवार रात एक बार फिर दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष लाठी-डंडे लेकर आमने सामने आ गए। दोनों तरफ से मारपीट होने लगी। छतों से पत्थरबाजी की गई। मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस के अनुसार संघर्ष में पांच लोग घायल हुए हैं।
एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि उपनिरीक्षक महेन्द्र सिंह की तहरीर पर गुलफाम, अकरम, शबाना, गुल्लो, फरियाद, फैसल, सुहैल, मोहसीना और रिहाना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें