फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: ठेली हटाने के विवाद में भिडे़ दो पक्ष, पार्षद सहित 30 पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
साहिबाबाद। हिंडन पुल अर्थला पर ठेली हटाने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। पुलिस ने मामले में स्थानीय पार्षद सहित 30 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लिया है।

हिंडन पुल चौकी के प्रभारी उपनिरीक्षक सचिन कुमार ने साहिबाबाद थाने में दी तहरीर में बताया कि वह उपनिरीक्षक अनिल कुमार के साथ शुक्रवार को क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। रात साढ़े नाै बजे अर्थला पुल पर पहुंचे तो देखा कि वहां पर काफी लोगों की भीड़ एकत्रित थी। उन्होंने देखा कि अर्थला निवासी शाहिद आलम, शाहजहां, नसीम, अरशद, आमिर, भोंदू उर्फ इसरार, इकबाल, इस्लामुद्दीन, अफजाल और पार्षद मनोज पाल, रमेश चौधरी, प्रवेश पाल, दीपक पाल और 20 अज्ञात लोग एक दूसरे के साथ गाली गलौज और मारपीट कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें समाझाने का प्रयास किया। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की है। एसीपी रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि झगड़ा कोई बड़ा रूप ना ले ले इसके लिए शनिवार को इलाके में पुलिस बल को तैनात किया गया। पुलिस और खुफिया विभाग स्थिति पर नजर बनाए है। एसीपी ने बताया कि मामला शांत है। अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें