लोनी। विक्रम मावी हत्याकांड में फरार चल रहे दो और आरोपियों को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अभी तक 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इस मामले में फरार चल रहे अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रहे हैं।एसीपी अंकुर विहार भास्कर वर्मा ने बताया कि विक्रम मावी हत्याकांड में पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है। परिजनों ने विक्रम मावी के भतीजे पवन भाटी समेत 17 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस जांच में दो और नाम सामने आने पर सोनू मावी व अंकुर पांचाल उर्फ काले को गिरफ्तार किया है।