फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: बस पर फायरिंग करने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में पकड़े, एक के पैर में लगी गोली

Fri, 02 Oct 2026 07:59 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक देसी पिस्टल, दो जिंदा व एक खोखा कारतूस, एक देसी तमंचा .315 बोर, एक जिंदा व एक खोखा कारतूस और घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की बिना नंबर प्लेट वाली स्कूटी बरामद की है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-बदायूं रूट की यात्री बस पर फायरिंग कर फरार हुए दो बदमाशों को मसूरी पुलिस और स्वाट टीम ग्रामीण जोन ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, दोनों बदमाश 28 सितंबर की रात हाईटेक कॉलेज (डीपीएस) के सामने बस पर फायरिंग करने के बाद स्कूटी से हापुड़ की ओर भागे थे। शुक्रवार को दोनों को भुड़गढ़ी बंबा के पास घेरने पर उन्होंने पुलिस टीम पर भी फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दूसरे को पुलिस ने कांबिंग के दौरान दबोच लिया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, 28 सितंबर को जगीर नगर निवासी आरिफ ने मसूरी थाने में शिकायत दी थी कि अरसलान नामक युवक अपने साथी के साथ मिलकर बस के ड्राइवर शरीफुद्दीन और कंडक्टर तालिब से पुरानी रंजिश को लेकर बस पर फायरिंग कर रहा था। गोली लगने से कंडक्टर तालिब और उसके दोस्त कमरुद्दीन घायल हुए थे। मामले में धारा 109(1) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई थी।

शुक्रवार को मसूरी पुलिस और स्वाट टीम ग्रामीण जोन पीडब्ल्यूडी ऑफिस के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि बस पर फायरिंग करने वाले बदमाश स्कूटी से हापुड़ की तरफ भाग रहे हैं। पुलिस टीम ने भुड़गढ़ी बंबा पर घेराबंदी की। कुछ देर बाद स्कूटी सवार दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो उन्होंने स्कूटी दौड़ा दी। पुलिस के पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन


पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी। घायल बदमाश को अस्पताल भेजा गया। दूसरे आरोपी को कांबिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया।

दिल्ली में साथ पढ़े, गैंग में शामिल होकर बन गए हमलावर
पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान अनस पुत्र चांद, निवासी तीसरा पुस्ता जाजीत नगर, थाना न्यू उस्मानपुर, दिल्ली (26) और नदीम पुत्र अनीस अंसारी, निवासी न्यू मुस्तफाबाद, नेहरू विहार, थाना दयालपुर, दिल्ली (23) के रूप में बताई। पुलिस के मुताबिक दोनों आसपास रहते हैं और कक्षा नौ तक साथ पढ़े हैं। आरोपियों ने बताया कि दिल्ली निवासी वासिद उनका बॉस है और वे उसके गैंग के सदस्य हैं।

हथियार और स्कूटी बरामद
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक देसी पिस्टल, दो जिंदा व एक खोखा कारतूस, एक देसी तमंचा .315 बोर, एक जिंदा व एक खोखा कारतूस और घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की बिना नंबर प्लेट वाली स्कूटी बरामद की है। पुलिस दोनों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें