फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: मुठभेड़ के बाद दो बदमाश गिरफ्तार, युवक से मोबाइल-पर्स लूटकर भाग रहे थे, रुकने के लिए कहा तो पुलिस पर कर दिया फायर

Mon, 11 Apr 2022 04:14 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद

सार

इंद्र नगर में रहने वाले दीपक नये बस अड्डे पर अपने किसी परिचित का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान बाइक पर सवार दो बदमाशों ने हथियारों के बल पर उससे मोबाइल और पर्स लूट लिया।
विज्ञापन
फायरिंग - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद नगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस ने सोमवार को युवक से मोबाइल और पर्स लूट कर भाग रहे बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में दोनों बदमाशों को पैर में गोली लगी है। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


इंद्र नगर में रहने वाले दीपक नये बस अड्डे पर अपने किसी परिचित का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान बाइक पर सवार दो बदमाशों ने हथियारों के बल पर उससे मोबाइल और पर्स लूट लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने नाकेबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू की। चिपयाना फाटक के पास संदिग्ध बाइक सवारों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। बावजूद इसके पुलिस पर फायर करते हुए बदमाश भागने लगे। इसके बाद दोनों के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दोनों बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें