फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: दंपती की कार से दो लैपटॉप और दस्तावेज चोरी, जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। विंडसर पार्क रोड स्थित महागुन मेंशन के पास एक दंपती की कार की डिकी से दो लैपटॉप और कई जरूरी दस्तावेज चोरी हो गए। पीड़ित आरुष कौशल की शिकायत पर इंदिरापुरम थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

आरुष ने पुलिस को बताया कि उनका और उनकी पत्नी कनिका श्रीवास्तव का लैपटॉप चोरी हुआ है। चोरों ने लैपटॉप के अलावा नकदी, क्रेडिट कार्ड, पहचान पत्र और पैन कार्ड जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेज भी चुराए हैं। आरुष का लैपटॉप उन्हें उनके ग्राहक ने दिया था। कनिका का लैपटॉप उनकी कंपनी द्वारा जारी किया गया था। सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश के लिए सीसीटीवी रिकॉर्डिंग खंगाली जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें