फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: फ्लैट दिलाने के नाम पर महिला से दो लाख ठगे, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन के डीएलएफ कॉलोनी निवासी साइना खान ने दिलशाद एक्सटेंशन दो निवासी दीपक पाराशर पर तीन लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। साइना खान का आरोप है कि दीपक पाराशर ने उन्हें फ्लैट दिलाने का वादा किया था। इसके बाद सिक्योरिटी के नाम पर तीन लाख रुपये हड़प लिए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साइना खान ने पुलिस को बताया कि दीपक पाराशर ने उन्हें फ्लैट दिलाने की बात कही थी। इसके लिए सिक्योरिटी बतौर चार लाख रुपये जमा कराए थे। जो फ्लैट प्रॉपर्टी डीलर ने उन्हें दिखाए वह पसंद नहीं आए। आरोप है कि उन्होंने प्रॉपर्टी डीलर से सिक्योरिटी मनी के तौर पर जमा कराए रुपये वापस मांगे। रकम न मिलने पर उन्होंने पुलिस से शिकायत कर दी। इसके बाद प्रॉपर्टी डीलर ने उन्हें दो बार में दो लाख रुपए लौटा दिए और बाकी रुपए जनवरी में लौटाने का समझौता किया। जनवरी में उसने फरवरी तक के लिए फिर से समय मांग लिया। एसीपी शालीमार गार्डन सलोनी अग्रवाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें