फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: डेबिट कार्ड बदलकर खाते से निकाले दो लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। कोतवाली क्षेत्र के लोनी तिराहा स्थित एटीएम बूथ से रुपये निकालने गए युवक को ठग ने झांसे में लेकर डेबिट कार्ड बदल लिया। ठगों ने युवक के खाते से करीब दो लाख रुपये निकाल लिए। फोन पर आए मैसेज से पीड़ित को ठगी की जानकारी हुई। किस्मतदार निवासी मुस्तफाबाद कॉलोनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपना नया डेबिट कार्ड का पिन जनरेट करने के लिए एटीएम बूथ पर गए थे। इस दौरान ठग आए और सहायता के बहाने झांसा देकर डेबिट कार्ड बदल लिया। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें