फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur: नए साल का जश्न मना कर लौट रहे छह दोस्तों की कार पिलर से टकराई, दो की मौत और चार घायल

Sun, 01 Jan 2023 03:06 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़

सार

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह का कहना है कि शराब के नशे के कारण दुर्घटना हुई है। मृतक और घायलों के परिजनों को हादसे के बारे में पुलिस की तरफ से सूचना कर दी गई है।
विज्ञापन
हादसे के बाद बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शनिवार की देर रात नए साल जश्न मना कर लौट रहे छह दोस्तों की कार पिलर से टकरा गई। जिसमें पिलखुवा के मोहल्ला शुक्लान व मेरठ के गंगानगर के गांव रजपुरा निवासी एक अन्य युवक की मौत हो गई। जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार आवासीय कॉलोनी दिनेश नगर में नववर्ष का जश्न मनाकर कार से सभी युवक गाजियाबाद की तरफ जा रहे थे। एलिवेटेड के नीचे एनएच नौ पर मोहन नगर कॉलोनी के सामने अचानक कार अनियंत्रित होकर पिलर नंबर 85 से टकरा गई। 

मृतक शुक्लान मोहल्ला निवासी आशीष व उसकी बुआ का पुत्र मेरठ निवासी हर्ष है। जबकि जिला रामपुर व वर्तमान में दिनेश नगर में किराए पर रहे अमरजीत, गांव भगवानपुर थाना सिंभावली निवासी विशाल, बल्लभगढ़ हरियाणा निवासी सागर और पिलखुवा निवासी एक अन्य घायल आशीष हो गए। हादसा रात एक बजे हुआ।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह का कहना है कि शराब के नशे के कारण दुर्घटना हुई है। मृतक और घायलों के परिजनों को हादसे के बारे में पुलिस की तरफ से सूचना कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें