फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। अंकुर विहार थानाक्षेत्र स्थित एमएम रोड पर तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से दो युवक घायल हो गए। दोनों दिल्ली के सीलमपुर निवासी आसिफ और खजूरी के सद्दाम हैं। दोनों शनिवार को अपने परिचित से मिलने डीएलएफ कॉलोनी आए थे। आसिफ ने बताया कि जब वह डीएलएफ कॉलोनी स्थित एमएम रोड के पास पहुंचे तभी पीछे से आए एक तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर दोनों के हाथ पैर में चोट आई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसीपी अंकुर विहार अमरदीप मौर्या ने बताया कि दोनों घायलों की हालत ठीक है, प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को घर भेज दिया गया है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द टक्कर मारने वाले वाहन को ट्रेस कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें