फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: शराब पीकर हंगामा कर रहे लोगों ने बुजुर्ग दंपती को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। अंकुर विहार थानाक्षेत्र स्थित डीएलएफ कॉलोनी निवासी सचिन ने अपने पड़ोसी अमित, दीपिका, गौरव जुनेजा व उनकी पत्नी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। चारों पर शराब के नशे में गाली-गलौज करने और विरोध पर जान से मरवाने की धमकी देकर बुजुर्ग माता-पिता को बुरी तरह पीटने का आरोप लगाया है। विवाद 15 जून की रात का है, पुलिस ने शनिवार देर रात प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन


दर्ज मामले में सचिन ने बताया कि सोमवार की रात उनकी बिल्डिंग के ऊपरी फ्लैट में रहने वाले अमित, दीपिका, गौरव जुनेजा व उनकी पत्नी शराब पीने के बाद हंगामा कर रहे थे। देर रात गाली-गलौज व शोर करने से उन्हें मना किया गया। आरोप है कि इस पर चारों ने पांच लाख रुपये में सुपारी देकर उनकी हत्या कराने की धमकी दे डाली। यहां तक कि घर में मौजूद उनके बुजुर्ग माता-पिता को भी लात-घूसों से मारा। इसके बाद आरोपी धमकी देकर भाग गए। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की, लेकिन आरोप है कि पुलिस भी समझौते का दबाव बनाने लगी। बाद में उच्चाधिकारियों से शिकायत की। एसीपी अंकुर विहार अमरदीप मौर्या ने बताया कि चारों आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही हैं। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों को नोटिस भी भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें