फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद में भीषण हादसा: तेज रफ्तार दो ट्रक आपस में भिड़े, दो लोगों की हुई मौत, तीन से अधिक घायल

Mon, 16 Mar 2026 08:54 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के गढ़ी कटिया कट अंडरपास पर आज सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज रफ्तार दो ट्रकों के आपस में टकराने से यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
Ghaziabad Accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के गढ़ी कटिया कट अंडरपास पर तेज रफ्तार दो ट्रक आपस में भिड़ गए। इस घटना में दो लोगों की मौत और तीन से अधिक घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। टक्कर लगने से दोनों ट्रक क्षतिग्रस्त हो गए। 

विज्ञापन


पावी सादकपुर निवासी जावेद (23) पुत्र अहसान अली ट्रक पर काम करते थे। वह अपने साथियों के साथ ईंट के ट्रक में सवार होकर आ रहे थे। सोमवार सुबह करीब 4 बजे ट्रानिका सिटी थाना दिल्ली-देहरादून अंदरपास गढ़ी कटेया कट पर उनका ट्रक सामने से आ रहे सीमेंट से भरे ट्रक में भीड़ गया। घटना में दो लोगों की मौत हो गई। एसीपी लोन सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि सभी घायलों को लोनी के 50 शैय्या युक्त संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। 

एसीपी ने बताया कि सीमेंट भरे ट्रक नंबर UP 16 RT 0856 जो अंडर पास को रामपार्क की तरफ क्रॉस कर रहा था कि दिल्ली के खजुरी की तरफ से ईंट खाली कर आ रहे ट्रक नंबर UP 12 AT 4363 से आपस में टक्कर हो गई। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल के डाक्टरों ने जावेद 23 साल पुत्र अहसान अली निवासी पावी सादकपुर तथा लोकेश 38 पुत्र राम लाल निवासी गंगावली थाना अरनिया जिला बुलंदशहर को मृत घोषित कर दिया। 3 घायलों की हालत गंभीर होने पर दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों वाहनों को कब्जे में लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें