बाइक हटाने को लेकर हुआ विवाद
बताया गया है कि खुर्रमपुर गांव निवासी सलमान रविवार रात अपनी बीएमडब्ल्यू बाइक लेकर अपने घर जा रहा था, गांव निवासी युवक की बाइक उसके घर के बाहर खड़ी थी। बाइक हटाने व उसकी तेज आवाज को लेकर दोनों में विवाद हो गया। गाली गलौज से मामला मारपीट तक पहुंच गया। दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे पर लाठी डंडे व धारदार हथियार से हमला कर किए।
20 मिनट हुई पत्थरबाजी
बताया गया है कि करीब 20 मिनट तक दोनों पक्षों में पत्थर भी चले। अचानक हुई पत्थरबाजी से गांव में अफरा तफरी का माहौल बना रहा। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने झगड़ा कर रहे लोगों को लाठी फटकार कर भगा दिया। इस संघर्ष में दोनों पक्षों के सात लोग घायल हो गए।
इन लोगों को किया गिरफ्तार
एसीपी ने बताया कि सब इंस्पेक्टर रितेश कुमार की तहरीर पर विकास उर्फ विनय, सिहराज उर्फ प्रमोद, प्रदीप उर्फ भीम, विजय, अमित व दूसरे पक्ष के गुलफाम, सलमान, गुलजार, गुलेशर, शाहरुख, राजू निवासी गांव खुर्मपुर व अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले में विनय ,सिंहराज, अमित, भीम व दूसरे पक्ष से गुलजार, सलमान, गुलफाम को गिरफ्तार गया है।