फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: रिवर हाइट सोसायटी में दो पक्षों में चले लात-घूसे

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। मेरठ रोड स्थित रिवर हाइट सोसायटी में बुधवार की देर रात कैंडल मार्च निकालकर घर लौट रहे नवनियुक्त अध्यक्ष के समर्थक मनोज राणा पर पूर्व कर्मचारियों और बाहरी लोगों ने हमला कर दिया। मारपीट के विरोध में पूर्व सचिव और वर्तमान अध्यक्ष के समर्थक आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। मौके पर पहुंची नंदग्राम पुलिस ने पांच-छह लोगों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद थाने पहुंचे नवनियुक्त अध्यक्ष और उनके समर्थकों को भी हिरासत में लेकर चालान कर दिया। सोसायटी के लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन

एसीपी नंदग्राम उपासना पांडे ने बताया कि एक पक्ष से पूर्व सचिव सुबोध और प्रिंस त्यागी जबकि दूसरे पक्ष के मनोज राणा, गौरव बरमानी, अरूण, आदेश, रविदत्त शर्मा, विकास कुमार, पवन तोमर और राजेंद्र कुमार राणा का चालान कर दिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें