मुरादनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर रेलवे रोड के आसपास शुक्रवार को सड़क पार करने के दौरान स्कूटी टकराने को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद मारपीट हो गई। घटना के चलते दिल्ली-मेरठ मार्ग पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। एसीपी सुनील कुमार भारद्वाज ने बताया कि शुक्रवार दिल्ली मेरठ मार्ग पर रेलवे रोड के पास सड़क पार करते समय स्कूटी टकराने के दौरान दो पक्षों में मारपीट हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो अरोपी भाग गए। एसीपी ने बताया कण्दप निरीक्षक अर्पित कुमार शर्मा की तहरीर पर युगल शर्मा निवासी राधेश्याम विहार, शुभम चौधरी, सिद्धांत निवासी गंगाविहार कॉलोनी, दक्ष त्यागी निवासी ब्रज विहार कॉलोनी और नवदेश त्यागी निवासी गांव ग्यासपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।