फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: घर से नाराज होकर निकली दो किशोरी, स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में थी, पुलिस को दिल्ली में मिलीं

Sun, 01 Nov 2026 09:50 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
विज्ञापन
पुलिस ने किशोरियों को परिजनों को सौंपा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गाजियाबाद थाना लिंक रोड पुलिस ने घर से बिना बताए निकलीं दो नाबालिग लड़कियों को दिल्ली के शालीमार रेलवे स्टेशन से ढूंढ निकाला। पुलिसन ने दोनों लड़कियों को कर परिजनों को सौंप कर दिया। दोनों किशोरियां घर से नाराज होकर कहीं दूर जाने की फिराक में ट्रेन का इंतजार कर रही थीं। पुलिस ने मोबाइल नंबर ट्रेस कर उनकी लोकेशन का पता लगाया और तत्काल मौके पर पहुंचकर उन्हें बरामद कर लिया।

विज्ञापन


एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि 31 अक्टूबर को साहिबाबाद गांव निवासी एक व्यक्ति की 14 वर्षीय नाबालिग पुत्री और कॉलोनी निवासी दूसरे व्यक्ति की 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री सुबह करीब नौ बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई थीं। दोनों के परिजनों ने शाम सात बजे थाना लिंक रोड प्रभारी को फोन के माध्यम से सूचना दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी के निर्देश पर रेलवे रोड चौकी प्रभारी, और महिला कांस्टेबल ने कार्रवाई शुरू की।

पुलिस टीम ने तत्काल सर्विलांस टीम की मदद से दोनों किशोरियों के मोबाइल नंबर ट्रेस किए। मोबाइल की लोकेशन दिल्ली के शालीमार के आसपास मिली। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों व मुखबिर की मदद से दोनों को शालीमार रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया।
विज्ञापन


पूछताछ में दोनों किशोरियों ने बताया कि वे घर से नाराज होकर कहीं दूर जाने की फिराक में ट्रेन का इंतजार कर रही थीं। पुलिस ने दोनों को महिला हेल्प डेस्क पर बैठाया। इसके बाद रात करीब 10 बजे दोनों किशोरियों को सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

पुलिस की तत्परता से परिजनों ने ली राहत की सांस
दोनों किशोरियों के पिता पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे। पुलिस की  कार्रवाई से परिजनों व स्थानीय निवासियों में खुशी की लहर है। साथ ही पुलिस के प्रति विश्वास की भावना भी मजबूत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें