फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पैठ बाजार में सामान लेने गए दो दोस्तों को बेरहमी से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादनगर। पैठ बाजार में सामान लेने गए दो दोस्तों पर धारदार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया। गाजियाबाद के निजी अस्पताल में दोनों को भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी व उसके साथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


आयुध निर्माणी फैक्टरी परिसर स्थित न्यू टाइप वन निवासी दीपक चौधरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मेरा छोटा भाई उज्ज्वल अपने दोस्त दर्शन के साथ पैठ बाजार में सामान खरीदने के लिए गया था। इसी बीच वहां रितिक अपने साथी के साथ आ गया। किसी बात को लेकर उज्ज्वल और दर्शन के साथ उसकी कहासुनी हो गई। आरोप है कि रितिक ने अपने साथियों के साथ मिलकर धारदार हथियार व ईंट से वार कर उज्ज्वल और दर्शन को गंभीर रूप से घायल कर दिया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने तुरंत उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, हालत गंभीर होने पर गाजियाबाद के अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। एसीपी ने बताया कि तहरीर पर रितिक लाखा निवासी अज्ञात व उसके साथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें