फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: बाइक पर बैठने को मना करने पर जिम के बाहर दो दोस्तों को जमकर पीटा, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

Fri, 20 Jun 2025 02:17 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़

सार

पीड़ित ने कुछ युवकों से बाइक पर बैठने को मना कर दिया था। आरोप है कि इसके बाद उन्होंने अपने लगभग दस दोस्तों को यहां बुलाकर दोनों के साथ गाली गलौज करनी शुरू कर दी थी। विरोध करने पर आरोपियों ने उन्हें लात घूसों से जमकर पीटा था।
विज्ञापन
मारपीट करते युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ की नगर कोतवाली क्षेत्र के फ्रीगंज रोड स्थित एक जिम के बाहर बाइक पर बैठने को मना करने पर दस से अधिक युवकों ने दो दोस्तों को लात घूसों से जमकर पीटा दिया। पिटाई का वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया। युवक ने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचकर पुलिस से मामले की शिकायत की है।

विज्ञापन

मोहल्ला आनंद विहार निवासी रोहन सिंह ने बताया कि बुधवार को वह अपने दोस्त आर्यन तोमर के साथ फ्रीगंज रोड रेलवे पार्क के पास जिम में व्यायाम करने गया था। व्यायाम करने के बाद उसने जिम के बाहर आकर देखा कि उसकी बाइक पर दो युवक उसकी बाइक पर बैठे हुए थे। उसने व उसके दोस्त ने युवकों से बाइक पर बैठने को मना कर दिया था। 

आरोप है कि युवकों ने अपने लगभग दस दोस्तों को यहां बुलाकर दोनों के साथ गाली गलौज करनी शुरू कर दी थी। विरोध करने पर आरोपियों ने उन्हें लात घूसों से जमकर पीटा था। उसने बताया कि एक आरोपी के पिता पुलिस कांस्टेबल पद पर कार्यरत हैं। 
विज्ञापन

पिता के पद का दुरुपयोग कर आरोपी युवक आए दिन किसी न किसी से झगड़ा करता रहता है। पिटाई से उसे व उसके दोस्त के सिर व पेट में गंभीर चोटें आई हैं। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें