मोहल्ला आनंद विहार निवासी रोहन सिंह ने बताया कि बुधवार को वह अपने दोस्त आर्यन तोमर के साथ फ्रीगंज रोड रेलवे पार्क के पास जिम में व्यायाम करने गया था। व्यायाम करने के बाद उसने जिम के बाहर आकर देखा कि उसकी बाइक पर दो युवक उसकी बाइक पर बैठे हुए थे। उसने व उसके दोस्त ने युवकों से बाइक पर बैठने को मना कर दिया था।
आरोप है कि युवकों ने अपने लगभग दस दोस्तों को यहां बुलाकर दोनों के साथ गाली गलौज करनी शुरू कर दी थी। विरोध करने पर आरोपियों ने उन्हें लात घूसों से जमकर पीटा था। उसने बताया कि एक आरोपी के पिता पुलिस कांस्टेबल पद पर कार्यरत हैं।
पिता के पद का दुरुपयोग कर आरोपी युवक आए दिन किसी न किसी से झगड़ा करता रहता है। पिटाई से उसे व उसके दोस्त के सिर व पेट में गंभीर चोटें आई हैं। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।