दिल्ली फनेखा मोड़, मकान नंबर तीन, हर्ष विहार कॉलोनी निवासी रोहित शर्मा (22) पुत्र राजू शर्मा व हिमांशु (22) पुत्र सुरेश निवासी गली नंबर एक भोलानाथ नगर गीता भवन के सामने, शाहदरा मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे मुरादनगर गंगनहर घाट पर नहा रहे थे। नहाते समय दोनों बीच में चले गए और डूबने लगे।
खुद को पानी में डूबता देख दोनों ने शोर मचाया, मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन वह दोनों पानी के तेज बहाव में बह गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने निजी गोताखोरों की मदद से युवकों की तलाश की, काफी तलाश के बाद भी युवकों का पता नहीं चल सका। बताया गया है कि दोनों युवक आईटीआई कर रहे थे। एसीपी ने बताया कि एनडीआरएफ की टीम ने युवकों की तलाश में सर्च अभियान चलाया है। लेकिन उनका पता नहीं चल सका।