फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कांच की बोतल तोड़कर दो दोस्तों पर हमला, गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कौशांबी। थाना क्षेत्र के महाराजपुर बार्डर के पास सोमवार रात को तीन दोस्तों के बीच हुए विवाद के बाद एक युवक ने अपने ही दो दोस्तों पर कांच की बोतल तोड़कर हमला कर दिया। इसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे पास के ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी मौके से भाग गया। मंगलवार को इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, ममता कुमारी निवासी महाराजपुर का कहना है कि उनका भाई राजू आजादपुर मंडी में काम करता है। राजू सोमवार को अपने दोस्त मंजूर के साथ काम से वापस आ रहा था। दोनों आनंद विहार में शराब के ठेके के पास पहुंचे तो वहां उन्हें कॉलोनी का रहने वाला ही मोहम्मद जमीर भी मिल गया। इसके बाद बॉर्डर पर कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। इस बीच जमीर ने कांच की बोतल निकाली और उसे तोड़कर उनके भाई राजू व दोस्त मंजूर पर हमला कर दिया। इसमें राजू गंभीर रूप से घायल हो गया। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य का कहना है कि फरार आरोपी की तलाश में एक टीम लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें