फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब लिफ्ट-एस्केलेटर भी चलवा दो सांसद जी

Tue, 14 Jun 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
लिफ्ट - फोटो : concept photo
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री व गाजियाबाद के सांसद वीके सिंह एक जून को रेलवे स्टेशन पर लिफ्ट-एस्केलेटर लगाने का शिलान्यास करके चले गए गए, लेकिन इनका काम 13 दिन बाद भी शुरू नहीं हुआ। ऐेसे में मुसाफिरों की मांग है कि कोच इंडीकेटर तो चल गए अब लिफ्ट-एस्केलेटर को चलवाया जाए।
विज्ञापन


गाजियाबाद स्टेशन पर चार एस्केलेटर और तीन लिफ्ट लगाने का प्रस्ताव है। इनकी लोकेशन भी तय कर ली गई है। एक जून को केंद्रीय मंत्री वीके सिंह, डीआरएम अरुण अरोरा ने गाजियाबाद स्टेशन पर वाटर वेंडिंग मशीन और कोच इंडिकेटर का शुभारंभ किया तो लगे हाथ लिफ्ट, एस्केलेटर का शिलान्यास भी कर दिया।

हालांकि कोच इंडिकेटर भी अभी तक सिर्फ प्लेटफार्म नंबर-1 और 2 पर ही चालू हो पाए हैं, लेकिन लिफ्ट-एस्केलेटर का तो काम भी शुरू नहीं हुआ। जबकि मंत्री और अधिकारियों ने भरोसा दिलाया था कि एक सप्ताह में यहां कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन



बीते एक साल से रेलवे अधिकारी यात्रियों को इन सुविधाओं के सब्जबाग दिखा रहे हैं। रेलवे के स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही लिफ्ट और एस्केलेटर का निर्माण शुरू हो जाएगा। अभी कंस्ट्रक्शन फर्म दिल्ली में काम कर रही है। वहां काम खत्म होने के बाद गाजियाबाद स्टेशन पर शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें