टक्कर इतनी भीषण थी कि कैंटर के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। थाना मसूरी पुलिस को जैसे ही इसकी सूचना मिली, पुलिस टीम तुरन्त मौके पर पहुंची।
कार्यवाहक एसीपी मसूरी भास्कर वर्मा ने बताया कि गम्भीर घायलों की पहचान विकास 20 पुत्र बबलू सिंह, निवासी- ग्राम पसंगोई, थाना एहरवा, जिला औरैया (गाड़ी चालक) व नासिर सलमानी पुत्र हिसामुद्दीन, निवासी- ग्राम काठा, थाना खेकड़ा, जिला बागपत (कंडक्टर) दोनों गम्भीर घायलों को हादसे के तुरन्त बाद एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डासना ले जाया गया। जहां उनकी गम्भीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जिला संयुक्त अस्पताल संजय नगर के लिए रेफर कर दिया।
वहीं इलाज के दौरान चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को मोर्चरी (शवगृह) भिजवा दिया है। घटना के संबंध में मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
मृतक नासिर सलमानी 32 के बड़े भाई मौहम्मद मुसतुफा ने बताया कि उनका भाई केब चालक थे, उनकी गाड़ी खराब हो गई थी तो उन्होंने अपनी कार सेक्टर 62 नोएड़ा खड़ी करके मसूरी आ गये थे और मसूरी से रात साढ़े 9 बजे बागपत जाने के लिए ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर कैंटर में लिफ्ट ली। मगर कुछ दूर पहुंचने पर दुहाई से पहले हादसे का शिकार बन गये। मृतक के पत्नी के अलावा दो बेटे, बड़ा बेटा 4 वर्ष का छोटा बेटा डेढ वर्ष का है। मृतक विकास के बड़े भाई विशाल ने बताया कि विकास का एक वर्ष पूर्व विवाह हुआ था, विकास की पत्नी को 9 माह की गर्भवती है, उसकी डिलीवरी इसी माह में होनी थी।