फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: हिस्ट्रीशीटर के हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए दिया दो दिन का समय, आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। भारतीय किसान यूनियन इंडिया ने हिस्ट्रीशीटर राहुल चौधरी उर्फ कालू पर फायरिंग करने वाले हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए दो दिन का समय दिया। इसके बाद संगठन मोदीनगर थाने पर धरना देगा। उधर चिकित्सकाें ने उपचार के बाद हिस्ट्रीशीटर राहुल चौधरी के शरीर से सभी गोलियां निकाल दीं। हिस्ट्रीशीटर राहुल चौधरी खतरे से बाहर है। पुलिस की तीन टीमें हमलावरों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन

मूलरूप से मोदीनगर के गांव बेगमाबाद के रहने वाले हिस्ट्रीशीटर राहुल चौधरी पर शुक्रवार रात दिल्ली-मेरठ मार्ग पर गांव सीकरी कलां स्थित स्वागत ढाबे के बाहर पिस्टल से फायरिंग की गई थी। राहुल चौधरी को जबड़े, गर्दन, सीने और पेट में गोली लगी थी। राहुल को उपचार के लिए गाजियाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि चिकित्सकों ने उपचार के बाद उसके शरीर में फंसी सभी गोलियां निकाल दीं। राहुल चौधरी को .32 बोर की पिस्टल से गोली मारी गई थी।
राहुल चौधरी भाकियू इंडिया का जिलाध्यक्ष है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुनेन्द्र पहलवान ने अस्पताल पहुंचकर राहुल चौधरी का हाल जाना। उन्होंने हमलावरों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। मुनेन्द्र पहलवान ने बताया कि हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए दो दिन का समय दिया है। अगर दो दिन में हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो उनका संगठन मोदीनगर थाने पर धरना देगा। एसीपी भास्कर वर्मा का कहना है कि पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर मामले की जांच कर रही है। पुलिस की तीन टीमें हमलावरों की गिरफ्तारी में लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें