गाजियाबाद विकास प्राधिकरण कार्यालय।
- फोटो : AMAR UJALA
सबहेड-- जीडीए के मधुबन बापूधाम योजना में ई व एफ-ब्लॉक है दो सामुदायिक भवन, बोर्ड की मुहर लगने के साथ तीन साल तक नहीं बनेगा किराया -- वर्तमान में जीएसटी व अन्य चार्ज को मिलाकर 45725 है दोनों समुदायिक भवन का किराया माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। मधुबन बापूधाम योजना में जीडीए के सामुदायिक भवनों में पारिवारिक समारोह की योजना बना रहे लोगों को बड़ी राहत मिलने वाली है। मधुबन बापूधाम के ई और एफ-ब्लॉक स्थित सामुदायिक भवन का किराया तीन साल तक नहीं बढ़ेगा। सामुदायिक भवन का किराया न बढ़ाने का प्रस्ताव जीडीए की बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। बोर्ड की मुहर लगने के साथ ही नई व्यवस्था लागू हो जाएगी। बता दें कि महानगर में जीडीए के 21 सामुदायिक भवन हैं। मधुबन बापूधाम योजना के ई और एफ ब्लॉक का वर्तमान में किराया 31 हजार है। लेकिन जीएसटी और एनजीटी द्वारा निर्धारित की गई 25 फ़ीसदी जमानत राशि को मिलाकर यह किराया 45700 रुपए बैठता है। प्राधिकरण की ओर से हर साल तकरीबन हर साल सामुदायिक भवन के किराए में आंशिक वृद्धि की जाती है। लेकिन प्राधिकरण ने लोगों को राहत देते हुए मधुबन बापूधाम के दोनों सामुदायिक भवनों का किराया तीन साल तक नहीं बढ़ाने का निर्णय लिया है। आगामी छह अगस्त को मेरठ में होने वाली जीडीए की बोर्ड बैठक में रखे जाने वाले इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलने की संभावना जताई जा रही है। --------