फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़ा बना काल: झोपड़ी के अंदर खेल रहे दो बच्चे आग लगने से झुलसे, भाई-बहन समेत तीन बेजुबान भी आए चपेट में

Mon, 29 Apr 2024 06:33 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, खुर्जा

सार

बच्चों का शोर सुनकर ग्रामीण वहां पहुंचे और उनको बाहर निकाला। तब तक बच्चों के हाथ, पैर व छाती झुलस चुके थे। तभी परिजन बच्चों को अस्पताल लेकर पहुंचे और ग्रामीण आग बुझाने में जुट गए।
विज्ञापन
आग में झुलसे भाई बहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद स्थित खुर्जा क्षेत्र के वाजिदपुर गांव में कूड़े में लगी आग की लपट से एक झोपड़ी में आग लग गई। इसमें झोपड़ी के अंदर खेल रहे छह वर्षीय बच्ची और पांच वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से झुलस गए, जिनका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं तीन बकरी भी झुलस गईं। 

विज्ञापन

क्षेत्र के गांव वाजिदपुर निवासी राशिद खान ने बताया कि वह झोपड़ी में ही परिवार के साथ रहते हैं। सोमवार दोपहर को राशिद मजदूरी करने गया था और उसकी पत्नी झोपड़ी के बाहर थी। झोपड़ी में उसके पशु बंधे हुए थे और पांच वर्षीय बेटा उजैफ व छह वर्षीय बेटी अलफैज वहीं खेल रहे थे। वहीं झोपड़ी के पास गड्ढे में गोबर और कूड़ा इकट्ठा हो रहा है। जहां सोमवार दोपहर को किसी ने आग लगा दी। कूड़े की आग की लपट धीरे-धीरे झोपड़ी तक पहुंच गई। इसी के साथ तेजी से झोपड़ी में आग फैल गई। 
विज्ञापन

बच्चों का शोर सुनकर ग्रामीण वहां पहुंचे और उनको बाहर निकाला। तब तक बच्चों के हाथ, पैर व छाती झुलस चुके थे। तभी परिजन बच्चों को अस्पताल लेकर पहुंचे और ग्रामीण आग बुझाने में जुट गए। राशिद ने बताया कि बच्चों के घाव पर दवाई लगवाई गई है। हालत खतरे से बाहर है। झोपड़ी में रखा हजारों रुपये का सामान जल कर राख हो गया है। आरोप है कि सूचना के बाद भी अग्निशमन की टीम मौके पर नहीं पहुंची। पीड़ित ने प्रशासनिक अधिकारियों से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें