फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: भोजपुर में दो बाइकों में आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत, हादसे में एक की मौत, दूसरा घायल

Fri, 14 Mar 2025 06:38 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

मोदीनगर के भोजपुर थाना क्षेत्र में हापुड़ मार्ग स्थित राम रहीम पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार शाम दो बाइकों की आमने सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक सवार असलम की मौत हो गई जबकि दूसरी बाइक में सवार सनी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
Dead body demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोदीनगर के भोजपुर थाना क्षेत्र में हापुड़ मार्ग स्थित राम रहीम पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार शाम दो बाइकों की आमने सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक सवार असलम की मौत हो गई जबकि दूसरी बाइक में सवार सनी गंभीर रूप से घायल हो गया। सनी को उपचार के लिए मोदीनगर की एक निजी अस्पताल भेजा गया, जहां  गंभीर हालत के चलते उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


भोजपुर के फजलगढ़ के रहने वाले 28 वर्षीय असलम शुक्रवार शाम बाइक से भोजपुर की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वह हापुड़ मार्ग स्थित राम रहीम पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तभी सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसे में असलम की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरी बाइक सवार दस्तोई निवासी सनी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद हापुड़ मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइको को सड़क से हटाकर यातायात सामान्य कराया। एसीपी मोदीनगर ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि अभी किसी भी पक्ष ने घटना की तहरीर नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें